फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highcourt movement meerut

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को वृहद रूप देंगे

Sun, 23 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 23 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पं. नानक चंद सभागार में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि दिल्ली की समस्त बार एसोसिएशन की हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष
विज्ञापन
समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जायेगा। जिससे आंदोलन को वृहद रूप दिया जा सके।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की आगामी बैठक 12 सितंबर को को जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद के प्रागंण में होगी। इसमें दिल्ली की समस्त बार एसोसिएशन को सम्मलित किया जाएगा और आंदोलन की ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

इसमें विभिन्न बार एसोसिएशन, तहसील एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य ने हिस्सा लिया। समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल अध्यक्ष मेरठ बार एसोसिएशन ने अध्यक्षता की और संयोजक संजय शर्मा महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन ने संचालन किया।
विज्ञापन

बैठक में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री अरुण चौधरी, पूर्व महामंत्री केपी सिंह, बिजनौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, महामंत्री दीपक शर्मा, जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह, महामंत्री जितेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व महामंत्री राजपाल चहल, सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जय कुमार, महामंत्री सुनील कुमार मित्तल, रामपुरमनिहारन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुर्जर, नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, महामंत्री गजराज सिंह नागर, मवाना बार एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष राजीव कंसल, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष संजय कंसल, महामंत्री शहीद हुसैन, गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के महामंत्री आलोक यादव, अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके पाठक, महामंत्री गजरात सिंह नागर, बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह, मुरादाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी अमीरुल्ला हसन जाफरी, महामंत्री आदित्य कुमार, मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन मेरेठ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जैन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed