फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   high speed uncontrolled mini bus reached in bank of gangnahar, breath stop

तेज रफ्तार मिनी बस रेलिंग तोड़ते हुए नहर किनारे पहुंची, लोगों की अटकी सांसे

Sun, 09 Feb 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
high speed uncontrolled mini bus reached in bank of gangnahar, breath stop
गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर रेलिंग में फंसी मिली बस। - फोटो : SARDANA
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर अटेरना-कपसाड़ गांव के बीच शनिवार शाम अनियंत्रित मिनी बस रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर के किनारे पर फंस गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दिल्ली से कुछ लोग शनिवार शाम हरिद्वार के लिए जा रहे थे। वह मोदनगर से कांवड़ पटरी मार्ग से होते हुए गुजर रहे थे। अटेरना-कपसाड़ गांव के निकट मिनी बस अनियंत्रित हो गई। कुछ दूर जाकर बस रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर के किनारे पर रेलिंग में फंस गई। दुर्घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने यात्रियों को बस से उतरने में मदद की। लोगों के मुताबिक गनीमत रही की बस रेलिंग में ही फंस गई। अगर नहर में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि यात्री बस को दूसरे वाहन से बाहर निकलवाकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed