फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High speed roadways collided in tractor-trolley, one killed, six injured in Saharanpur

सहारनपुर: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, छह घायल

Tue, 04 Feb 2020 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
High speed roadways collided in tractor-trolley, one killed, six injured in Saharanpur
roadways bus, accident - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छूटमालपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने चल रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबने से एक 52 वर्षीय मजदूर की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बस सवार एक महिला सहित ट्रैक्टर पर बैठे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को रात में ही फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से एक को हायर सेंटर तथा बाकी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम पर भेजा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे क्षेत्रीय गांवों के कुछ मजदूर खुशाली पुर से लकड़ी काटकर उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर और सवार होकर बिहारीगढ़ आ रहे थे। दून हाईवे पर बिहारीगढ़ थाने से कुछ पहले पीछे से आई सहारनपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।

लकड़ियों के नीचे दबने से गांव आम वाला निवासी 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेक्टर पर बैठे गांव मुजफ्फरपुर निवासी दिलाराम गांव मोहम्मदपुर ग्रंट निवासी अमर सिंह और फूल सिंह के साथ ही रोडवेज बस सवार देहरादून की लोहिया कॉलोनी निवासी सीता देवी घायल हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से अमर सिंह को हायर सेंटर और बाकी सभी को सहारनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवा दिया। 

उधर घटना के बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed