फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   high speed car hit on divider

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल

Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
high speed car hit on divider
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सामने मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर एक खंभे से टकराकर पलट गई। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह के अनुसार, कार ने कई बार पलटी खाई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवक चिल्लाने लगे।
आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और आनंद हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार में दिल्ली निवासी अश्वनी पुत्र अमरनाथ झा अपने दोस्त आनंद के साथ थे।
विज्ञापन

दोनों ने खुद को मेरठ के निजी स्कूल का शिक्षक बताया है। वह दिल्ली से लौट रहे थे। फिलहाल दोनों ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उनके पास से मिले फोन नंबरों पर संपर्क किया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed