फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   high profile drama in police station

सिविल लाइन थाने में चला हाई प्रोफाइल ड्रामा  

Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
high profile drama in police station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिविल लाइन थाने में शनिवार को दिनभर एक हाई प्रोफाइल परिवार में ड्रामा चला। महिला डॉक्टर ने बिजनेस मैन पति पर उत्पीड़न और टॉर्चर करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र सौंपा। जबकि पति अपनी पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन क्षेत्र की पाश कॉलोनी में रहने वाली एक दंपति का है। 12 साल पहले दंपति की शादी हुई थी। महिला एक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट व पति बिजनेस मैन है। दंपति के दो बच्चे है। महिला डॉक्टर शनिवार दोपहर सिविल लाइन थाने पहुंची और पति पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने पति को फोन करके थाने बुलाया। दोनों परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन

दोनों परिवार के लोगों में थाने में घंटों गहमागहमी चली। महिला जिद पर अड़ी थी कि 12 साल से वह पति का उत्पीड़न झेल रही है, अब बर्दाश्त नहीं होता। वह किसी भी हालत में पति के साथ नहीं रहेगी। परिवार व रिश्तेदारों ने महिला को समझाया। देर शाम तक दोनों परिवार दंपति को समझाने में लगे थे। एसएसआई सिविल लाइन थाने धनवीर सिंह ने बताया कि दंपति में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed