फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   high cort banch ko lekr adhivaktao me aakrosh

Meerut News: बैंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया

Tue, 25 Aug 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
high cort banch ko lekr adhivaktao me aakrosh
बार एसोसिएशन की बैठक में वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच को लेकर जल्द अहम फैसला लेने का निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जम्मू कश्मीर के लद्दाख और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की केंद्र सरकार की घोषणा को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं में बेहद आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को इस क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव वाली रणनीति होना बताया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर जल्द रणनीति बनाकर अहम निर्णय लिया जाएगा।
मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया। बैठक में वक्ताओं ने अपने-विचार रखे। कुछ अधिवक्ताओं का मानना था कि इस आंदोलन को लेकर पैदल यात्रा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कुछ का मानना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों का विरोध करना चाहिए। सभी ने प्रमुखता से बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किए जाने की बात कही। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव वाली राजनीति का कठोर विरोध किया और इस मामले में निर्णायक जंग लड़ने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक कर कठोर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा अजय त्यागी अनिल कुमार बख्शी गजेंद्र सिंह धामा सतीश चंद्र गुप्ता अशोक कुमार शर्मा उदयवीर सिंह राणा धीरेंद्र दत्त शर्मा मांगेराम कौरपाल शर्मा संजय शर्मा पूर्व महामंत्री देवकीनंदन नरेश शर्मा विनोद चौधरी अमित कुमार दीक्षित राजेंद्र सिंह राणा वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जब्बार खान नेपाल सिंह सॉन्ग चरण सिंह यादव वीरेंद्र सिंह सिरोही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed