फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High alert in the district on the arrival of CM Yogi, force deployed

सीएम योगी के आगमन पर जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Sat, 23 Dec 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Dec 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
High alert in the district on the arrival of CM Yogi, force deployed
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात की गई है। इसके लिए रमाला क्षेत्र को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। उनके आगमन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने पुलिस वालों की ब्रीफिंग की। उनको ड्यूटी प्वाइंट बताए गए तथा लगन से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि यदि किसी ने ड्यूटी में लापरवाही की तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


किसान दिवस पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत के रमाला में आएंगे। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। रमाला क्षेत्र को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया। बृहस्पतिवार को मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार, एडीजी डॉक्टर प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार वर्मा ने रमाला पहुंचकर सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। डीएम भवानी सिंह खंगारौत एसपी जयप्रकाश को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। दूसरे जनपदों के जिन पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे बागपत में पहुंच गए है। शुक्रवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रमाला में बैठक ली। सभी पुलिस वालों को ड्यूटी प्वाइंट्स की जानकारी दी। इस दौरान एसपी ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात रहें। किसी के बहकावे में न आएं। हिदायत दी कि ड्यूटी में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : मिशन 2019 : वेस्ट यूपी के किसानों को राहत देंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र अलर्ट

High alert in the district on the arrival of CM Yogi, force deployed
सभास्थल का निरक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ से एटीएस बागपत पहुंच गई है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी आ गया है। जो रमाला क्षेत्र में घूम रहा है। ईख के खेतों, रेलवे लाइन के अलावा अन्य स्थानों पर पहुंचकर जांच की जा रही है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। होटल, ढाबों, धर्मशाला और भीड़वाले स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। जिनके पास अनुमति पत्र होगा उनको ही सीएम से मुलाकात करने दी जाएगी। अन्यथा किसी को भी उनसे नहीं मिलने दिया जाएगा।

छह जनपदों की पुलिस लगी सुरक्षा में
सीएम की सुरक्षा में छह जनपदों की पुलिस लगी हुई है। एक पुलिस अधीक्षक, पांच एएसपी, 12 डिप्टी एसपी, 30 थाना इंचार्ज, कांस्टेबल 1000 और तीन कंपनी पीएसी लगाई गई। इनमें अलावा तीन फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी वहां पर रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed