फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heritage wait the beautiful ness in here.

यहां भी है धरोहरों को सौंदर्यीकरण का इंतजार

Mon, 24 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
heritage wait the beautiful ness  in here.
सैफपुर स्थित दुर्वासा ऋषि का तालाब - फोटो : BHESUMA
बहसूमा। केंद्र सरकार द्वारा बजट में इस बार सैफपुर फिरोजपुर की प्राचीन धरोहर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट मिला है। सैफपुर फिरोजपुर के महर्षि तपोस्थली तालाब को पर्यटन विभाग की टीम का इंतजार है। अभी तक टीम के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

महाभारतकाल में हुआ निर्माण
फिरोजपुर महादेव मंदिर पर महाभारत के समय में महर्षि दुर्वासा ऋषि ने तपस्या की थी। उन्होंने इस तालाब का निर्माण कराया था। अवशेष को देखकर लगता है कि उस समय तालाब का स्वरूप बेहद सुंदर रहा होगा।
विज्ञापन

गंगा से आता था पानी
मंदिर में उक्त तालाब में गंगा में पानी आता था। इसके लिए गंगा तक पक्की नाली बनी हुई थी। वह नाली अब नहीं रही, लेकिन कुछ अवशेष बचे हैं। यदि जीर्णोद्धार नही कराया गया तो महाभारतकालीन की यह धरोहर समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की है मान्यता
सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर के पुजारी धर्मपाल का कहना है कि तालाब में नहाने से हाथ पैर का दर्द समाप्त हो जाता है। पहले इसमें दूर-दूर से लोग नहाने आते थे, लेकिन अब यह सिलसिला बंद है।

बंद हुई सुरंग
इस तालाब के पास से ही हस्तिनापुर तक सुरंग भी थी। क्योंकि पांडवों ने हस्तिनापुर को राजधानी बनाया था। रखरखाव के अभाव में सुरंग बंद हो गई।
वर्तमान स्थिति
यह तालाब शासन प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। इसकी मरम्मत कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है। रखरखाव के अभाव में इस बार बारिश में तालाब की एक दीवार भी गिर गई थी। अब सरकार ने पर्यटन विभाग की तरफ से इसके सौंदर्यीकरण के लिए बजट दिया है। इससे लोगों को प्राचीन धरोहर को बचाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed