फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Here, in just five minutes to open a bank account with a debit card will

जानिए, सिर्फ पांच मिनट में कैसे खुलेगा बैंक खाता, साथ में मिलेगा डेबिट कार्ड

Tue, 03 Jan 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 03 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Here, in just five minutes to open a bank account with a debit card will
ग्राहकों की मदद करतीं बैंक मैनेजर सविता सलोनिया - फोटो : अमर उजाला
शहर में एसबीआई की पहली इन टच ब्रांच सोमवार से बेगमपुल पर शुरू हो गई। यह ब्रांच पूरी तरह डिजिटल और कैशलेस है। यहां महज पांच मिनट में आपका एकाउंट खुलते ही डेबिट कार्ड भी मिल जाएगा। पहले दिन 22 खाते खुले।
विज्ञापन


ब्रांच का शुभारंभ बैंक के दिल्ली जोन के महाप्रबंधक अजीत सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि पांच मिनट में ग्राहक एकाउंट खुलवाकर डेबिट कार्ड लेकर जा सकते हैं। आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। यदि आधार कार्ड नहीं है तो पैन कार्ड, वोटर कार्ड या कोई और सरकारी प्रपत्र जिसमें आपका पूरा पता लिखा हो लेकर आएं। ब्रांच में लगी एकाउंट ओपन मशीन में एकाउंट ओपन ऑप्शन पर क्लिक करने पर सिस्टम द्वारा आपके बारे में मांगी जानकारियां दर्ज कर दें। यह आपका एकाउंट ओपन फार्म होगा। सिस्टम मशीन आपका फोटो खुद खींच लेगी और वही फोटो आपके फार्म पर आ जाएगा। फार्म चेक करने के बाद बैंक में मौजूद अधिकारी अपने सिस्टम से उसे ओके करेंगे और आपका एकाउंट खुल जाएगा। मशीन से आपके एकाउंट नंबर की स्लिप आपको मिल जाएगी। यदि आप किसी भी कंपनी का डेबिट कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए मशीन पर एप्लाई करने पर तुरंत ही डेबिट कार्ड और पिन भी आपको मिल जाएगा।
विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक का टाइम सुबह 10 से 4 बजे तक है। अकाउंट ओपन मशीन इसी टाइम में खुलेगी। बाकी मशीनें 24 घंटे खुली रहेंगी। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक शंतनु पेंडसे, रीजनल मैनेजर आरिफ खान, व्यापारी नेता सुनील दुआ, राजेश कुमार, एचएम अग्रवाल, चीफ मैनेजर विपिन विश्नोई, अनिल सिंघल, दिग्विजय शर्मा, टरेसा जोसफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में यह है सुविधा
1. एकाउंट ओपन मशीन (एओएम)
2. कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम )
3. चेक डिपॉजिट मशीन (सीडीएम)
4. पास बुक प्रिंटिंग क्योस्क

डेबिट कार्ड पर फोटो
एकाउंट ओपन मशीन पर फार्म भरते वक्त मशीन द्वारा खींचा गया फोटो बैंक के प्रपत्र के अलावा आपको जारी होने वाले डेबिट कार्ड पर भी होगा। जो अपने आप में बिल्कुल नई और हाईटेक व्यवस्था है।

जीरो बैलेंस पर खाता
आप यहां जीरो बैलेंस पर एकाउंट खुलवा सकते हैं। साथ ही एटीएम भी मिलेगा। वहीं बैंक अधिकारियों ने बताया कि मशीन कुछ देर के लिए हैंग होने से परेशानी हुई, लेकिन बाद में चालू हो गई।

मदद की जरूरत नहीं

Here, in just five minutes to open a bank account with a debit card will
सोनिया - फोटो : अमर उजाला
यह ब्रांच केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा है। इस ब्रांच में खाता खोलने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है। तुरंत ही डेबिट कार्ड मिलना अच्छा है। मोदी जी बधाई के पात्र है। - सानिया

सुविधाजनक है प्रक्रिया

Here, in just five minutes to open a bank account with a debit card will
अंकित पाराशर - फोटो : अमर उजाला
मैं सुबह ही एकाउंट खुलवाने आ गया। पांच मिनट में सारी प्रक्रिया हो गई और मेरा एकाउंट ओपन हो गया। साथ ही डेबिट कार्ड और पिन भी मिल गया।  यह सब बहुत सुविधाजनक है। - अंकित पाराशर

बैंक देखने भी आए लोग

Here, in just five minutes to open a bank account with a debit card will
सविता सलोनिया, बैंक प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला
पीएल शर्मा रोड निवासी रवि प्रकाश अग्रवाल ब्रांच के पहले ग्राहक बने। उनकी परतापुर में फैक्ट्री है। बैंक को देखने और एकाउंट खुलवाने बड़ी संख्या में लोग आए।
- सविता सलोनिया, बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed