फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   helmet nahi to fule nahi

Meerut News: हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, आदेश को लागू करने में जुटा प्रशासन

Sat, 11 Jan 2025 10:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:37 AM IST
विज्ञापन
helmet nahi to fule nahi
हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, आदेश को लागू करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त ऑयल कम्पनी के अधिकारियों के साथ की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर



मेरठ। सड़क दुघर्टनाओं में होने वाली मृत्यु और घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सरकार ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न दिए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश का शतप्रतिशत अनुपालन कराने को शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने जिले के समस्त ऑयल कम्पनी के अधिकारियों के साथ की बैठक की।

उन्होंने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु नो हेल्मेट, नो फ्यूल’’ रणनीति लागू कराने के संबंध में, परिवहन आयुक्त लखनऊ के पत्र का हवाला दिया ।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त संचालित रिटेल आउटलेटों पर कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो मोटरसाईकिल, स्कूटर या मोपेड चलाता है।अगर उसके पास हेल्मेट नहीं है उसको किसी भी दशा में पेट्रोल/डीजल न दिया जाये।
उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों पर सवार लोग हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है जो बेहद ही चिंताजनक है भारत सरकार ने इसको गंभीरता से लेते हुए दो पहिया वाहन सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है अब मेरठ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सरकार ने निर्देश जारी किया है कि बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों को किसी भी कीमत पर डीजल पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा अगर सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए कोई भी पेट्रोल पंप संचालक पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed