फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Height gauge barrier will be installed on Sardhana-Binauli road

सरधना-बिनौली मार्ग पर लगेगा हाइट गेज बैरियर

Thu, 31 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Height gauge barrier will be installed on Sardhana-Binauli road
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा से टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन चालकों द्वारा वैकल्पिक रूप से सरधना-बिनौली मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले में संज्ञान लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस विषय को गंभीरता से उठाया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरधना-बिनौली मार्ग पर पुल के निकट हाइट गेज बैरियर लगाने के निर्देश दिए। यहां बैरियर लगाए जाने से भारी वाहनों की अनधिकृत आवाजाही पर अंकुश लगेगा। लोक निर्माण विभाग मेरठ के अधिशासी अभियंता ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बैरियर स्थापना का कार्य सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। साथ ही, कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि स्कूल बसें, एंबुलेंस, किसानों के ट्रैक्टर एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन बाधित न हों। इनके सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था व विशेष प्रावधान किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस संबंध में विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। यह पहल भूनी टोल से बचने के लिए किए जा रहे मार्ग परिवर्तन को भी नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशासन से इस कार्य के शीघ्र और सुरक्षित संचालन के लिए सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed