फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Height gauge at Bhuni crossroads, BJP stopped construction work

भूनी चौराहे पर हाइट गेज पर घमासान, भाजपा ने रोका निर्माण कार्य

Sun, 22 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Height gauge at Bhuni crossroads, BJP stopped construction work
सरूपुर। भूनी चौराहे पर हाइट गेज के लिए लगाया गाटर। संवाद
सरूरपुर। भूनी चौराहे पर पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए जा रहे हाइट गेज लगाने का भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध कर दिया। विरोध के चलते पीडब्ल्यूडी की टीम को हाइट गेज लगाने का काम बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भूनी चौराहे पर सरधना की ओर जाने वाले रोड पर हाइट गेज लगाने पहुंचे थे। जैसे ही सूचना भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कस्बा करनावल निवासी पवन शर्मा को मिली तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का हाइट गेज लगाने से रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव भूनी में मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा है। जिसमें कुछ बड़े वाहन सरधना को होकर जाते हैं। प्रशासन पहले ही सरधना में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा चुका है। केवल स्थानीय वाहन ही दिन में सरधना के अंदर काम से जाते हैं। उन्हें भी भूनी टोल प्लाजा से होकर लंबी दूरी तय कर सरधना पहुंचाना पड़ेगा। जिस कारण स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। दोनों और हाइट गेज के खंबे गाड़ दिए गए थे। केवल ऊपर गाडर रखा जाना बाकी था। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी टोल प्लाजा के ठेकेदार से साठगांठ कर भूनी चौराहे पर हाइट गेज लगवा रही है। जिसे क्षेत्र के लोगों को सरधना, दौराला, खतौली जाने में बड़ी समस्या का सामना पड़ सकता है। इस संबंध में एसडीएम दीक्षा जोशी का कहना है कि मामले को लेकर नायाब तहसीलदार को मौके पर जाकर जांचकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed