{"_id":"5d35072d8ebc3e6cab1f6a9c","slug":"heavy-vehicles-ban-from-today-on-nh58-and-diversion-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एनएच-58 पर भारी वाहन बंद, बसें डायवर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एनएच-58 पर भारी वाहन बंद, बसें डायवर्ट
Mon, 22 Jul 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
एनएच-58
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर आज सोमवार से एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस अफसरों के अनुसार इस संबंध में मुजफ्फरनगर और हरिद्वार पुलिस से बात कर ली गई।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने रविवार रात एनएच-58 और कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यवस्था देखकर एसपी ट्रैफिक को भारी वाहन डायवर्जन करने के निर्देश दिए।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि 22 जुलाई से एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। हाईवे पर डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। 23 जुलाई से हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ियों की संख्या के आधार पर वनवे व्यवस्था और हाईवे बंद करने की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है। सोमवार से भैसाली बस अड्डा गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे पर शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसके बाद दिल्ली रोड से किसी भी प्रकार की रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। 26 जुलाई से हाईवे को बंद किया जाएगा। यह डायवर्जन 31 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। वहीं 25 जुलाई से शहर में ऑटो, जीप व टेंपो प्रतिबंधित रहेंगे।