{"_id":"69ef550db0e20f9cb80b334f","slug":"heavy-vehicles-are-entering-villages-to-avoid-toll-demanding-a-ban-from-the-administration-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112150-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टोल से बचने के लिए गांवों में घुस रहे भारी वाहन, प्रशासन से रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टोल से बचने के लिए गांवों में घुस रहे भारी वाहन, प्रशासन से रोक की मांग
विज्ञापन
- दादरी-कैली मार्ग बना भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता
- गंगनहर पटरी पर रोक के बाद गांवों की सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों पर बढ़ते भारी वाहनों के आवागमन और उससे हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से हाइट गेज लगाने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से एसडीएम सरधना को पत्र भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से अवगत कराया गया कि गांव दादरी के प्रधान ने तहसील में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में गंगनहर पटरी पर हाइट गेज लगाए जाने के बाद वाहन चालक टोल से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में गांव दादरी और कैली के अंदरूनी रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। इससे गांवों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने दादरी और कैली की ओर आने वाले मार्गों पर हाइट गेज लगाने की मांग की है, ताकि भारी वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। इसके अलावा पत्र में यह भी बताया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के निर्देश पर गंगनहर पटरी मार्ग पर अटेरना पुलिस चौकी के पास सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की रोकथाम के लिए हाइट गेज बैरियर लगाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इसे पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि अटेरना पुलिस चौकी और सलावा चौकी के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा हाइट गेज स्थापित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने संज्ञान लेते हुए तहसील टीम को मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।