फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy securities for PM's railly

प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयारी में जुटे अफसर, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

Mon, 30 Jan 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 30 Jan 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
heavy securities for PM's railly
भूमि पूजन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी को होने वाली रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से इसकी तैयारियां शुरू करते हुए बाहरी जनपदों से फोर्स की डिमांड भेज दी है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी जिले से इनपुट जुटाना शुरू कर दिया है। एसपीजी टीम के अफसर एक-दो दिन में जिले में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देंगे। एसपी सिटी ने भी रैली स्थल के आसपास का निरीक्षण कर जायजा लिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) संभालेगी। जिसके अफसर जल्द मेरठ पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देंगे। इससे पहले पुलिस-प्रशासन ने अपने स्तर से रैली के लिए आवश्यक पुलिस फोर्स की मांग कर दी है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार रैली के लिए तीन एसपी, 12 एएसपी और 34 सीओ स्तर के अधिकारियों की मांग की गई है। इसके अलावा करीब 1400 कांस्टेबल मांगे गए हैं। वहीं, केंद्रीय सुरक्षा बल और पीएसी की तैनाती अलग से होगी। एसपी सिटी ने बताया कि एसपीजी के उच्चाधिकारियों के वार्ता के बाद ही सुरक्षा को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस-प्रशासन अपने स्तर से तैयारी में लगा है। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक दस्ता अलग से
रैली के लिए परतापुर बाईपास से रैली स्थल और दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी बाहरी जनपदों से ट्रैफिक पुलिस को लगाया जाएगा। इसके लिए कई स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां ले रही इनपुट
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर एलआईयू के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। आईबी सहित अन्य एजेंसियों ने मेरठ के माहौल का इनपुट लेना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं से भी संपर्क कर जानकारियां ली जा रही हैं।

प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर
रैली से एक दिन पहले रैली स्थल पर जाने वाले मार्ग और मैदान की तलाशी ली जाएगी। डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्तों की टीमें पहले ही यहां पहुंच जाएंगी। जनसभा स्थल के लिए बनाए जाने वाले प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। प्रत्येक गेट पर सुरक्षा इंतजाम होंगे। 


भूमि पूजन के साथ रैली की तैयारी शुरू 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी को होने वाली विजय शंखनाद रैली की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने रविवार को शताब्दीनगर स्थित रैली स्थल पर भूमि पूजन किया। मंच बनाने से लेकर बेरिकेटिंग का काम भी शुरू हो गया। शताब्दीनगर में माधवकुंज के सामने रैली होगी। भूमि पूजन में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री जसवंत सैनी, कमल दत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, जयकरण गुप्ता, सतेंद्र भराला, सतीश गर्ग, पवन मित्तल, विवेक रस्तोगी, सुरेश जैन रितुराज, विनीत अग्रवाल शारदा, दलजीत सिंह, गजेंद्र शर्मा, नीरज त्यागी, गिरीश मोहन गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed