फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain and strong winds cause crop damage, waterlogging on roads

तेज हवा के साथ बारिश से फसल को नुकसान, रास्तों पर जलभराव

Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and strong winds cause crop damage, waterlogging on roads
सरधना। कस्बा चौकी चौराहे पर बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर हुआ जभराव। संवाद
मवाना/सरधना। शुक्रवार की सुबह हुई अच्छी बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। कुछ समय के लिए गर्मी से निजात मिल गई। वहीं बारिश से गेहूं की खेतों में कटी हुई फसल में नुकसान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद दिन में ही घना अंधेरा छा गया। इसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। थोड़ी ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में खड़ी गेहूं फसल पककर तैयार है और किसान फसल को काटने के लिए खेतों में तैयार खड़ी व कटी पड़ी गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

उधर, सरधना क्षेत्र में श़ुक्रवार अलसुबह हुई बारिश से जलभराव और कई समस्याओं काे खड़ा कर दिया। दिनभर में कई क्षेत्रों में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दिनभर तेज हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। तेज बारिश ने कुछ किसानों की छह महीने की फसल पर की गई मेहनत पर पानी फेर दिया। इस बार लगातार बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान काफी ज्यादा है। बारिश से गेहूं का दाना भी झड़ गया है। दोपहर तक रिमझिम और तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ा। नाले चोक होने के कारण सभी रास्ते जलमग्न हो गए। जगह-जगह वाहन खराब खड़े मिले। पंकज जैन, ललित गुप्ता, विरेंद्र चौधरी, रिहान मलिक, सभासद शानू जैन, इमरान ठाकुर, शहजाद सितारा आदि का कहना है कि नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed