{"_id":"587294884f1c1b1929ba8936","slug":"heavy-jaam-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस होर्डिंग उतारने में मस्त, जनता जाम से त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस होर्डिंग उतारने में मस्त, जनता जाम से त्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। रविवार को दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे। लेकिन ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के बजाय हूटर और वाहनों पर लगे राजनीतिक पार्टी के झंडे उतारने में लगी रही।
विज्ञापन
मवाना रोड पर गंगानगर थाने से लेकर कसेरूबक्सर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। पुलिस जाम को छोड़कर चेकिंग में लगी रही। कमिश्नर आवास चौराहे पर भी वाहन जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस जाम को नजरअंदाज कर वाहनों से हूटर, झंडे और कलर फिल्म उतारने में रही। लालकुर्ती पैंठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक दोपहर के समय भीषण जाम रहा, तो शाम होते ही फिर जाम लग गया। बेगमपुल चौराहे पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, बागपत तिराहा पर भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। बच्चा पार्क से लेकर ईव्ज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात तो थे। लेकिन वह जाम को छोड़कर वाहनों की चेकिंग में लगे रहे। हापुड़ अड्डे से लेकर भूमिया पुल चौराहे पर भी शाम को भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
होमगार्ड से लेकर इंस्पेक्टर तक चेकिंग में :
ट्रैफिक में होमगार्ड से लेकर सिपाही, टीएसआई और इंस्पेक्टर दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की चेकिंग में लगे रहे। शहर में भले ही भीषण जाम लगा रहे। लेकिन ट्रैफिक और थाना पुलिस का पूरा फोकस चुनाव आचार संहिता के तहत वाहनों की चेकिंग करते हुए हूटर और पार्टी के झंडे उतारने पर है।
विज्ञापन
हाईवे-58 पर दिनभर रेंगे वाहन
मोदीनगर/मुरादनगर। रविवार को वाहनों का दबाव बढ़नेे और अवैध कटों के कारण एनएच-58 पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। मोदीनगर-मुरादनगर में जाम लगा रहा। जिसके कारण दस मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए। ट्रैफिक पुलिस पूरा दिन जाम खुलवाने में लगी रही।