फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy bikes

हैवी बाइक्स की दीवानगी

Sun, 11 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 11 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
heavy bikes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
70 के दशक में अभिनेता फिल्मों में भारी भरकम बाइक पर चलता था तो दर्शक बड़े रोमांचित होते थे। वक्त के  साथ फिल्मों में अभिनेताओं क ा अंदाज बदल गया है और उनकी बाइक्स भी बदल गईं। अब हीरो भारी बाइक पर कम और इलेक्ट्रानिक फीचर्स वाली महंगी बाइक पर नजर ज्यादा आते हैं। लेकिन अपने शहर के युवा हैवी बाइकों के दीवाने हो गए हैं। रेट्रो लुक और पर्सनैलिटी को पावर देने वाली ये बाइकें यूथ के दिल की धड़कन बन रही हैं। शोरूम पर इनकी एडवांस बुकिंग चल रही हैं। रॉयल इनफील्ड से लेकर केटीएम की बाइकों के लिए तीन से चार महीने की वेटिंग है। दीवाली के लिए बंपर बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन



इसलिए बढ़ रही डिमांड
स्पोर्ट्स लुक्स की हैवी बाइक की बढ़ती डिमांड का बड़ा कारण नए-नए मॉडल हैं। कंपनियाें ने कई नए मॉडल लांच किए हैं। नए फीचर्स के साथ अच्छी माइलेज और क्वालिटी वाली बाइक बाजार में आ चुकी हैं। इसके अलावा युवाओं में बाइक राइडिंग का चलन बढ़ा है। कॉलेज गोइंग, प्रोफेशनल यूथ अमूमन वीकेंड पर या ओकेजनली दोस्तों के साथ बाइक से ही घूमने निकल पड़ते हैं। बाइक राइडिंग से ही हैवी बाइक्स की डिमांड बढ़ी है। यही वजह है कि शहर में बुलेट, रायल इनफील्ड और केटीएम जैसी हैवी बाइक्स भी युवा खूब खरीद रहा है। हर्ले डेविडसन जैसी महंगी बाइक को युवा दूसरे शहरों से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




आरसी और ड्यूक की ज्यादा डिमांड
केटीएम में ड्यूक और आरसी दोनों रेंज के मॉडल काफी डिमांड में हैं। ड्यूक रेंज में ड्यूक 200 है। 199 सीसी वाली यह बाइक 1.67 हजार कीमत की है। ड्यूक 390 की कीमत 2.50 हजार रुपये है। इसके अलावा आरसी रेंज आरसी 200 और आरसी 390 मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसिंग के लिए कांटीनेंटल
रेसिंग के शौकीनों के लिए कांटीनेंटल मॉडल बेहतर है। अच्छा माइलेज और स्पीड होने के कारण रेसर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। हार्डकोर राइडर्स में यही बाइक काफी डिमांड में है। 545 सीसी वाले इस मॉडल की कीमत 2.30 हजार तक है। महंगा होने के कारण यह मॉडल कांटीनेंटल के दूसरे मॉडल से कम बिकता है।
 
पहाड़ों के लिए हिमालयन और क्लासिक
रॉयल इनफील्ड कंपनी ने स्पेशली पहाड़ों पर चढ़ने वालों के लिए हिमालयन मॉडल लांच किया है। हिमालयन मॉडल 250 और 500 सीसी दोनों ही तरह के इंजन पॉवर में हिमालयन मॉडल शोरूम में हैं। इसकी कीमत 1.80 हजार से शुरू है। पहाड़ों पर राइडिंग के लिहाज से ही कंपनी ने यह मॉडल लांच किया है। इसमें ग्रिपिंग और दूसरे फीचर्स राइडिंग के अनुसार दिए हैं। बुलट क ा क्लासिक मॉडल बाइक प्रेमियों की पहली पसंद है। क्लासिक 350 मॉडल की कीमत डेढ़ लाख तक है, जबकि क्लासिक 500 की कीमत 1.90 लाख है।
 
राइडर्स के लिए थंडरवर्ड
लांग रूट राइडिंग, माउंटन राइडिंग्स के शौकीनों के लिए थंडरवर्ड मॉडल बेस्ट है। राइडर्स में इसकी काफी डिमंाड है। ब्लैक के अलावा, बेस आर्मी कलर में थंडरवर्ड मॉडल 350 और 500 सीसी में शोरूम पर हैं। 350 सीसी मॉडल की कीमत 1. 65 हजार रुपये है, जबकि 500 सीसी की 1.90 हजार रुपये है।

‘शौक बड़ी चीज है’
सदर निवासी अरुण ने साल भर पहले ही बुलेट खरीदी है। अरुण अपनी बाइक से मसूरी तक घूमने जा चुके हैं। अरुण कहते हैं, मुझे शुरू से हैवी बाइक का क्रेज रहा है। इसलिए मैंने बुलेट खरीदी। बच्चे को स्कूल लेकर जाना हो, या घर का दूसरा काम हो सारे काम बुलेट पर ही करता हूं।

दूसरी बाइक छोड़कर खरीदी बुलट
खैरनगर निवासी नवाब पर एक नहीं दो बुलेट हैं। नवाब कहते हैं मेरे पास पल्सर की बाइक थी, मैंने एक्टिवा भी चलाया, लेकिन किसी में मजा नहीं आया। फिर मैंने बुलेट खरीदी। इसपर बैठकर चलना अच्छा लगता है। मेरठ में एडवांस बुकिंग के चलते बुलेट मैंने उत्तराखंड से खरीदी थी। छोटे भाई के लिए भी बुलेट खरीदी है।  

बातचीत
मुझे स्पोर्ट्स बाइक का शुरू से शौक रहा है। सबसे पहले बुलेट क्लासिक बाइक थी। उसके बाद केटीएम की 200 सीसी की ड्यूक ली है। कॉलेज फ्रैंड्स मिलकर राइड पर जाते हैं। - सिद्धांत

10 साल से मेरे पास बुलेट है। ये मेरी फेवरेट बाइक है। बाइक से मैं शिमला और मसूरी तक घूम आया हूं। जब भी मन होता है, दोस्ताें के साथ घूमने निकल जाता हूं। - नवनीत


मैं हैवी बाइक का क्रेजी हूं। फैमिली के काम से जाना हो या घूमने, इसी बाइक पर जाता हूं। अपनी बाइक से मुझे इतना लगाव है कि फ्रैंड्स को भी देना पसंद नहीं करता। - अरिजीत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed