फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heatwave in Meerut: Mercury Hits 42°C, Hottest Day of the Season; Temperature May Rise Further

वेस्ट यूपी में गर्मी का कहर: पारा 42°, सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार; जेठ की दोपहर में तप रही धरती

Tue, 10 Jun 2025 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

मेरठ में सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

 

विज्ञापन
Heatwave in Meerut: Mercury Hits 42°C, Hottest Day of the Season; Temperature May Rise Further
गर्मी में छाता लगाकर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठ की दोपहर में धरती तप रही है। सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। न दिन में राहत है, न ही रात सुकून देने वाली है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

शहरवासियों को तेज धूप और तपिश ने बेहाल कर दिया है। सोमवार सुबह से ही गर्म हवाओं और चुभती धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम तक भी मौसम का मिजाज नहीं बदला और गर्मी का प्रकोप बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं के साथ उमस भी बढ़ेगी।

सीसीएसयू की वेधशाला पर सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ा हुआ रहा-
शहर औसत AQI: 174 
गंगानगर: 188
जयभीम नगर: 170
पल्लवपुरम: 177
दिल्ली रोड: 182

हीट स्ट्रोक से यह है खतरा 
-शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
-लू के कारण पसीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। 
-लू के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं। 
-इन लोगों को लू का खतरा अधिक होता है : - बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, बाहरी कार्य करने वाले लोग।

लू से बचने के लिए सुझाव
-जितना संभव हो सके, घर में रहें।
-पर्याप्त पानी पीएं, ठंडे कमरे में रहें, धूप से बचें
-हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
-भारी शारीरिक गतिविधि से बचें
-सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed