फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hearing is held in Patrawali Meerut, Ghaziabad

पत्रवाली मेरठ में, सुनवाई होती है गाजियाबाद

Fri, 14 Oct 2022 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hearing is held in Patrawali Meerut, Ghaziabad
मेरठ। डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ के अंतर्गत छह जिले ( मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़) आते हैं। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार को सप्ताह में तीन दिन गाजियाबाद और नाएडा बैठना होता है। एसोसिएशन और सोसायटी की तमाम दस्तावेज, पत्रावली, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी फाइल मेरठ में होने के कारण सुनवाई भी प्रभावित होती है। इस संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने जिला स्तर पर डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति के साथ मेरठ स्थित कार्यालय में अव्यवस्थाओं के संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


लखनऊ रजिस्ट्रार को भी ज्ञापन भेजा
प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स में कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। कई क्लर्क ने अपने नीचे डेली वेज पर कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार के पास गाजियाबाद और नोएडा में काई कार्यालय नहीं हैं। सप्ताह में तीन दिन कचहरी परिसर में एक स्थान पर बैठते हैं। अन्य दिन बैठक और अन्य कार्यों के चलते मेरठ सहित हापुड़, बुलंदशहर, बागपत का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी कार्य कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि कार्यालय में दलालों का कब्जा है।
विज्ञापन


केस 1: अपील के बाद भी नहीं हुआ समाधान
दिगंबर जैन समाज मेरठ पूर्व के मंत्री पीके जैन ने बताया कि मंदिर जी का रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया गया। कई बार कार्यालय में संपर्क करने के बाद भी डिप्टी रजिस्ट्रार से मुलाकात नहीं हुई है। इस संबंध में कमिश्नर से शिकायत की गई। जांच में लीज और तथ्य छिपाने की बात कहते हुए दूसरी बार भी रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया है। अब पैसे की मांग की जा रही है। डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ में नहीं मिलते हैं। कमिश्नर से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2: विभागीय अधिकारी कर रहे मनमानी
श्री पार्श्व जिनेंद्र शिक्षा परिषद् में संस्थापक सदस्य शरद जैन ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में कई बार संपर्क किया लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार नहीं मिलते हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में शिकायत की गई है। संस्था के अंतर्गत आने वाले स्कूल पर मनमाने तरीके से कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed