फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hearing in the Blue Drum case was postponed due to lack of time.

Meerut News: नीला ड्रम प्रकरण की सुनवाई समय अभाव के कारण टली

Wed, 15 Jul 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Hearing in the Blue Drum case was postponed due to lack of time.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड की सुनवाई बुधवार को जिला जज के यहां समय के अभाव में नहीं हो पाई। यह मामला गत वर्ष 3 मार्च 2025 को हुए सौरभ राजपूत की हत्या से जुड़ा है, जिसे ''नीला ड्रम प्रकरण'' के नाम से जाना जाता है। इस बहुचर्चित मुकदमे में दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है और अब बहस चल रही है।

हत्याकांड की प्राथमिकी 18 मार्च 2025 को थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज की गई थी। मृतक सौरभ राजपूत के भाई ने यह प्राथमिकी उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मुस्कान और साहिल शुक्ला पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी केके चौबे ने अपनी बहस पूरी कर ली है। आरोपी पक्ष की ओर से बहस निरंतर जारी है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन

--------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed