{"_id":"5d868def8ebc3e93b147bfdb","slug":"heap-of-mud-on-the-road-for-six-days-people-struggling-with-jam-meerut-news-mrt4445947141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से सड़क पर मिट्टी का ढेर, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से सड़क पर मिट्टी का ढेर, जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम के जलकल विभाग की लापरवाही से पिछले छह दिनों से जिला अस्पताल मार्ग से गुजरने वाले लोग रोजाना भीषण जाम से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जलकल विभाग के अफसरों ने यहा टूटी पाइप लाइन को तो ठीक कर दिया, लेकिन खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे में सड़क पर ही मिट्टी के ढेर लगे हैं जिसके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता है।
दरअसल प्याले लाल शर्मा जिला चिकित्सालय के सामने छह दिन पहले पानी की पाइप लाइन फट गई थी, इस लाइन को ठीक करने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग के अफसरों ने सड़क की खुदाई की थी। पाइप लाइन को ठीक करने में विभाग को तीन दिन लग गए, लेकिन इसके बाद कर्मचारियों ने न तो सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर को हटाया और न ही खोदा गया गड्ढा भरा। ऐसे में पिछले छह दिनों से मार्ग से गुजरने वाले लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल के ठीक सामने दिनभर जाम के कारण एंबुलेंस को भी निकले में परेशानी होती है, कई बार काफी देर तक एंबुलेंस जाम में फंसी रहती है। खास बात यह है कि इस मार्ग से रोजाना नगर निगम के आला अफसर गुजरते हैं, लेकिन कोई इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।
इस संबंध में बात करने के लिए जलकल विभाग के सहायक अभियंता को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया वहीं एफसी संतोष शर्मा का कहना है कि जलकल विभाग के अफसरों से बात कर जल्द से जल्द गड्ढा भरवाकर सड़क से मिट्टी हटाई जाएगी।