फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Healthy body and mind is possible only through yoga

योग से ही संभव है स्वस्थ शरीर और मन

Sun, 22 Jun 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Healthy body and mind is possible only through yoga
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। संवाद
बिजनौर। शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम बिजनौर में सुबह छह बजे जिला प्रशासन और आयुष विभाग व क्रीड़ा भारतीय की ओर से योग कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रतिदिन योग करके बीमारियों से दूर रहा जा सकता है और अपनी कार्यक्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। योग शिविर का उद्घाटन सुबह छह बजे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरा विश्व योग को स्वीकार कर रहा है। नियमित योग अभ्यास रोग दूर करने में सहायक है। विशिष्ट अतिथि लखनऊ से आए कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि योग भारत की धरती से पूरे विश्व को एक बहुत बड़ी देन है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है। इस मौके पर सदर विधायक सुचि चौधरी, ऐश्वर्य मौसम चौधरी, सीडीओ पूर्ण बोरा, एसपी अभिषेक झा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेताओं ने भी योगासन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

n योगाचार्यों ने तख्त पर किया प्रदर्शन : नेहरू स्टेडियम में योगाचार्यों नेे मंच और तख्त पर योग का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राणायाम, शीर्षासन, मंडूकासन आदि योगासन कराए गए। छोटे बच्चों से लेकर 60 साल के बुजुर्गों ने योग किया। सुबह पांच बजे से ही स्टेडियम में साधक पहुंचने शुरू हो गए थे।

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। संवाद

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। संवाद

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। संवाद

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed