{"_id":"667c2aac3abef89901092008","slug":"health-meerut-news-c-14-1-mrt1001-582408-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्मी का सेहत पर वार...अस्पतालों में मरीज़ों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्मी का सेहत पर वार...अस्पतालों में मरीज़ों की भरमार
विज्ञापन
फोटो
गर्मी का सेहत पर वार...अस्पतालों में मरीज़ों की भरमार
- बुधवार को मेडिकल और जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 4698 मरीज़
- खांसी-ज़ुकाम, बुखार, डायरिया, ईएनटी और आंखों के रोगी आ रहे ज़्यादा
मेरठ। तेज धूप के साथ तेज़ गर्म हवाएं चल रही हैं। उमस है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। इसका असर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज़ों की कतार के तौर पर भी नज़र आ रहा है। बुधवार को दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 4698 मरीज़ पहुंचे। इनमें ज़्यादा तादाद खांसी, ज़ुकाम, बुखार, नाक-कान-गला (ईएनटी) और आंखों के रोगियों की रही। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिन में तेज धूप निकलने से बचें।
=====
इमरजेंसी के सामने भरा पानी
मेडिकल में इमरजेंसी के सामने सुबह हुई बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। मरीज़ों और तीमारदारों ने इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की है।
=====
आपस में भिड़े मेडिकल के विद्यार्थी
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज बुधवार को आर्थो विभाग के इंटर्न और जेआर के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टांक के समक्ष पहुंचा। डॉ टांक ने बताया कि एक मरीज़ को लेकर कहासुनी हुई थी। इंटर्न को कहना था कि उसे धक्का दिया गया है, जबकि जेआर का कहना था कि उसने धक्का नहीं दिया, हटाया था। इस पर दोनों पक्ष उनके पास आए थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया।