फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health Education Officer screening exam to be held today at 28 centers; 13,000 candidates registered.

Meerut News: आज 28 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा, 13 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत

Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Health Education Officer screening exam to be held today at 28 centers; 13,000 candidates registered.
- सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा के लिए मेरठ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा चार अक्तूबर को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 13,024 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। अभ्यर्थियों का केंद्रों पर प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा जबकि सुबह 8:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सह केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टाफ और मजिस्ट्रेट को सुबह छह से 6:30 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 6:30 बजे कक्षवार सीटिंग प्लान प्रदर्शित किया जाएगा और सुबह 7:30 बजे रैंडमाइजेशन के माध्यम से कक्ष आवंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक का मूल पहचान पत्र, उसकी छायाप्रति और दो फोटो लानी होंगी। प्रवेश से पहले मूल पहचान पत्र की जांच, अटेंडेंस मॉनीटरिंग और आइरिस बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित
केंद्रों पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ओर से तलाशी ली जाएगी। मेटल डिटेक्टर से भी जांच होगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी समेत परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री को केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पुस्तिकाओं और ओएमआर की गोपनीय सामग्री सीसीटीवी की निगरानी में खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को मांग पर श्रुतलेखक की सुविधा दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय भी मिलेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर की मूल और दूसरी प्रति नियमानुसार सुरक्षित कराई जाएगी। अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर की अभ्यर्थी प्रति अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed