फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health department alert on holi bed researve

होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट बडे किए रिजर्व

Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
health department alert on holi bed researve
मेरठ। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महिला जिला अस्पताल में 60 से ज्यादा बेड आरक्षित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त सीएचसी और पीएचसी में भी बेड आरक्षित रखने केनिर्देश दिए हैं। साथ ही इन अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में करीब 30, जिला अस्पताल में 20 और महिला जिला चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित रहेंगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में 31 पीएचसी और 12 सीएचसी हैं, सभी पर स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। चिकित्सकों और स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि अस्पताल में होली केमद्देनजर किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। मेडिकल अस्पताल केसीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि उन्होंने मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। इमरजेंसी और ट्रॉमा में व्यवस्था की गई है। गौरतलब हैं कि होली पर कई बार झगड़े आदि के मामले आ जाते हैं, जिस कारण एहतियात बरतनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त ज्यादातर चिकित्सक होली का त्योहार बनाने में मशगूल रहते हैं। ऐसे में चिकित्सकों और स्टाफ की पहले से ही तैनाती करनी पड़ती है ताकि अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed