फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health check-ups were conducted, and information about government schemes was provided.

Meerut News: स्वास्थ्य परीक्षण कर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sun, 14 Jun 2026 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Health check-ups were conducted, and information about government schemes was provided.
सरधना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य म
जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर रविवार को जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक संगीत सोम और ब्लॉक प्रमुख सिमरन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की गईं तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं और उनका व्यापक लाभ आमजन को मिल रहा है। इस दौरान बीडीओ सुनीत भाटी, विनोद जैन, रक्षित गर्ग, आलोक जैन, राशिद अली, पिंकी सोम, बीईओ सुदर्शन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed