फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health check-ups conducted for 526 people at the camp.

Meerut News: शिविर में 526 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Sun, 23 Aug 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Health check-ups conducted for 526 people at the camp.
पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच कर द
माछरा। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
विज्ञापन

शिविर सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 4:00 बजे तक चला, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने की। मुख्य अतिथि सीएमओ मेरठ डॉ. रामप्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन डॉ. आरसी गुप्ता प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 526 लोगों की जांच के उपरांत निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिसमें शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, खून आदि की जांच की गई। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें चेस्ट फिजिशियन, जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं सर्जन आदि शामिल रहे। शिविर में माछरा सीएचसी के चिकित्सकों को भी सहयोग रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह व अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच कर द

पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच कर द

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed