{"_id":"6acbae798bd7b7c75a05402d","slug":"health-check-up-of-over-600-villagers-at-the-camp-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109028-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
गांव समयपुर में आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में शिविर के आयोजक भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव समयपुर में न्यू बर्ग और समर्पण फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समयपुर और आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 600 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में ग्रामीणों के लिए रक्त परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की व्यवस्था के साथ मुंह एवं अन्य कैंसर की जांच आंखों की जांच और चश्मा उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई। महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक द्वारा विशेष परामर्श की व्यवस्था की गई। महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। आयोजक एवं जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी सेवा समिति के ट्रस्टी और भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सभी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के संकल्प अभियान से प्रेरित होकर इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम उनके संकल्प से लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, ब्लाॅक प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान, ग्राम प्रधान सुभाष सिंह, मंडल अध्यक्ष सिसौली उदय प्रताप, मीडिया संयोजक कुलदीप तोमर, मोहित गुप्ता, कृष्ण त्यागी, सुमित राणा, प्रदीप त्यागी, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।