फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head girl team wins friendly cricket match

Meerut News: फ्रेंडली क्रिकेट मैच में हेड गर्ल टीम विजयी

Sat, 11 Apr 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Head girl team wins friendly cricket match
रुद्रा में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत रुद्रा) मवाना।
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में टीम हेड गर्ल और टीम वाइस हेड गर्ल के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें टीम हेड गर्ल की टीम ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द के प्रधानाचार्य किरन पाल सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता योगेश शर्मा, फिजिशियन डॉ. विजय कुमार ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। टीम हेड गर्ल की कप्तान रिद्धि शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम वाइस हेड गर्ल कप्तान हिमांशी चौधरी के निर्देशन में खेलते हुए सात विकेट खोकर मात्र 59 रन ही बना पाई। फ्रेंडली मैच में टीम हेड गर्ल ने 28 रनों से विजय प्राप्त की। पूर्व क्रिकेटर विशाल शर्मा ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी और उप विजेता टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दिव्या को मैच की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और लवी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed