फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head constable questioned in the case of controversial post

विवादित पोस्ट के मामले में हेड कांस्टेबल से की पूछताछ

Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Head constable questioned in the case of controversial post
मेरठ। एसएसपी कार्यालय में तैनात रहे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के खिलाफ विवादित पोस्ट के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को हेड कांस्टेबल अजीत से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस अभी सबूत जुटा रही है। जल्द ही खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा युवक संघ नाम के अकाउंट से कई विवादित पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई थी। इसमें यूपी पुलिस, डीआईजी मेरठ रेंज, एडीजी मेरठ जोन, डीजीपी को टैग करते लिखा गया कि मेरठ एसएसपी कार्यालय में तैनात प्रदीप कुमार का 29 जुलाई 2024 को लखनऊ स्थानांतरण हो गया था, लेकिन अपने रसूख के चलते अभी तक मेरठ एसएसपी ऑफिस में ही कार्यरत है। गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा गया कि प्रदीप कुमार ने थाना देहलीगेट, लिसाड़ीगेट, लोहियानगर, दौराला थाने में न केवल कई रिपोस्टिंग करवा चुके हैं, बल्कि टीपीनगर थाने में एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर होने पर कुछ दिनों में ब्रह्मपुरी थाने में चार्ज भी दिलवा दिया।
विज्ञापन

थानों में मनचाही पोस्टिंग के लिए प्रदीप कुमार खेल कर रहे हैं। इस मामले में एसएसपी ने जांच बैठा दी थी। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत पर पोस्ट कराने का शक है। इसी के चलते उससे पूछताछ की गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हेड कांस्टेबल से पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed