फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head constable cremated with respect

Meerut News: सम्मान के साथ हुआ हेड कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

Sun, 23 Apr 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Head constable cremated with respect
लावड़ (मेरठ)। शामली के हल्का नंबर तीन के गांव खेड़ा गदाई में तैनात जमालपुर गांव निवासी हेड कांस्टेबल गजेंद्र का ड्यूटी पर तैनाती के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को शव गांव में पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर गांव निवासी हेड कांस्टेबल गजेंद्र पुत्र हरवीर की शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनाती के दौरान निधन हो गया। शनिवार को परिजनों ने गांव स्थित श्मशान में गजेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार से पहले हेड कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुखाग्नि दी गई। गजेंद्र के निधन से गांव में शोक की लहर है। मां विमलेश, पत्नी मोनी, भाई उपेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed