फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He was hell-bent on killing himself, he kept hitting the pan until its handle broke

Meerut News: सिर पर था खून सवार, तवे का हत्था टूटने तक करता रहा वार

Mon, 28 Oct 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
He was hell-bent on killing himself, he kept hitting the pan until its handle broke
सहारनपुर, नकुड़। मोहल्ला जोगियान में पत्नी शहनाज की हत्या करने वाले आरोपी इबने अली के सिर पर खून सवार था। तवे का हत्था टूटने तक वार करता रहा।
विज्ञापन

जिस समय पड़ोसी और पुलिस वहां पहुंची तो चारों तरफ खून ही खून था। शहनाज के सिर बीच से फटा हुआ था। मकान के बाहर ही वह तवा भी पड़ा था, जिससे ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा गया था।
बताया जा रहा है कि जिस तवे से हत्याकांड को अंजाम दिया कि उस पर लकड़ी का हत्था लगा हुआ था, जिसे पकड़कर वार किए जा रहे थे।
पहली मंजिल पर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में तवा लेकर नीचे उतारा। उसे डर था कि कोई पकड़ न ले। हुआ भी वही, जब पड़ोसी जमीर अहमद ने हौसला दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी आरोपी ने उसके सिर पर भी तवे से वार किया। हालांकि गनीमत रही कि जमीर की जान बच गई।
विज्ञापन

जिस निर्दयता से हत्याकांड हुआ उससे देखकर यह भी चर्चा हो रही कि इसके पीछे खाना देरी से बनाने की बजाय कोई और कारण तो नहीं है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed