Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He was admitted to Meerut Medical College in a critical condition.

Meerut News: रंजिश में ग्रामीण को रास्ते में घेरकर पीटा, मेडिकल में भर्ती

Sat, 14 Nov 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
He was admitted to Meerut Medical College in a critical condition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में पुराने विवाद को लेकर राजकुमार को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, गला दबाने और सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है।
रुहासा निवासी राजकुमार ने दौराला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 20 दिन पहले हाईवे पर दवा लेने के बाद घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार करते समय धर्मेंद्र और उसके परिजनों ने उससे अभद्रता की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में पांच नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह गांव में दवा लेने जा रहा था। राम ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धर्मेंद्र और उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने एकराय होकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने उसका गला दबाया, जबकि दूसरे ने सिर पर वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे और उसके बेटे को लगातार धमकी दे रहे हैं। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed