फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He shot himself and hatched a conspiracy to frame someone else.

Meerut News: खुद को गोली मारकर रचा दूसरे को फंसाने का षडयंत्र

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
He shot himself and hatched a conspiracy to frame someone else.
पुलिस ने तमंचा बरामद कर नाबालिग आरोपी का किया चालान
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव खटकी में मंगलवार रात एक युवक ने खुद अपने पेट में गोली मारकर गांव के ही दूसरे पक्ष पर गोली मारने का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी के घर से तमंचा बरामद कर बुधवार को उसका चालान कर दिया। दूसरा आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी सुधीश कुमार सिरोही ने बताया कि गांव खटकी निवासी अनुराग उर्फ अंशु पुत्र राजकुमार और दूसरे पक्ष के प्रिंस पुत्र सुंदर गिरि के बीच रंजिश चली आ रही है। थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अनुराग गिरि ने खुद को गोली मारने का षड्यंत्र रचा और अपने पेट में तमंचे से गोली मारकर दूसरे पक्ष के प्रिंस पर शराब के नशे में गोली मारने का आरोप लगाया। घटना के बाद अनुराग के परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि अनुराग ने खुद ही गोली मारकर प्रिंस को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही एक नाबालिग (17 वर्ष) के घर में कूलर में छुपा कर रखा गया तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नाबालिग का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरा आरोपी अनुराग अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed