{"_id":"5de2ca488ebc3e54b36af928","slug":"he-making-money-to-stamp-in-station-arrest-sardana-news-mrt456394348","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की मुहर लगाकर कमाता था रुपये, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की मुहर लगाकर कमाता था रुपये, पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। थाना रोहटा पर तैनात पीआरडी के जवान ने लालच में पुलिस की तमाम गोपनीयता भंग कर डाली। पीआरडी जवान नेलोगों की मोबाइल व अन्य जरूरी सामानों की गुमशुदगी वह रिपोर्ट पर गुपचुप तरीके से थाने की मुहर लगाकर फर्जी साइन करके देता था। शनिवार को मामला प्रकाश में आया। पीआरडी जवान को थाने से हटाते हुए उसके खिलाफ तस्करा डालकर विभागीय कार्यवाही के लिए कमांडेंट को लिखा गया है।
थाने पर तैनात खिवाई निवासी पीआरडी जवान आरिफ लगभग दो महीने से ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान आरिफ ने पैसे कमाने के लालच में पुलिस विभाग की गोपनीयता भंग कर डाली। आरोपी आरिफ क्षेत्र के लोगों से मोबाइल, आरसी, बैनामा, गाड़ी कागजात आदि गुम होने की रिपोर्ट अपने स्तर से दर्ज करने की बात कहकर थाने की फर्जी मुहर लगाकर लोगों को देकर उसकी एवज में मोटी रकम वसूल करता था। पीआरडी जवान फर्जी रिपोर्ट से तहरीर पर धड़ल्ले से थाने की मोहर लगा कर लोगों से वसूली कर रहा था। शुक्रवार रात थाने की सरकारी मुहर रात में दो बजे अचानक टेबल से गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। जिस पर ड्यूटी पर तैनात आरिफ व अन्य होमगार्ड से पूछताछ की गई। दोनों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरिफ ने मुहर चोरी करना कबूला। बताया कि वह यहां से गुपचुप तरीके से मुहर लेकर तहरीर या प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करके लोगों को देता था। जिसकी एवज में वह रुपये लेता था। पुलिस ने आरोपी पीआरडी जवान के खिलाफ तस्करा डालते हुए रिपोर्ट पीआरडी कमांडेंट को भेज दी है। वहीं थाने से उसे हटा दिया गया है।