फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He calls his mother-in-law Amma Jaan...

Meerut News: सास को अम्मा जान बोलता है...

Tue, 24 Dec 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
He calls his mother-in-law Amma Jaan...
फलावदा। बीती रात साहित्यिक संस्था अंजुमन इर्तिका ए अदब उर्दू की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम और संचालन प्रख्यात शायर अनवार उल हक शादा ने किया। काव्य गोष्ठी का आगाज हाफिज महफूज उर रहमान माहिर की नाते पाक से हुआ। काव्य गोष्ठी में उपस्थित श्रोताओं ने कवियों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं को खूब सराहा।
विज्ञापन

बुजुर्ग शायर अनवार उल हक शादा ने कहा कि मैं बदनसीब हूं गफलत शिआर हूं लोगों, फलक से भेजी गई थी किताब मेरे लिए। मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम ने कहा कि रंज ओ गम ने कर दिया पत्थर सिफत इंसान को, कोई आमादा नहीं है मुस्कुराने के लिए। श्रोताओं को गुदगुदाते हुए निसार रहकर फरीदी ने कहा कि जब से बेटे की आई है छम्मो, बाप से बदजबान बोलता है। मां से बोले है तू तड़ाक के साथ, सास को अम्मा जान बोलता है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद साहिर ने कहा कि कहा ठहरूं कहां सुस्ताऊं लोगो, ये नफरत की डगर है और मैं हूं। डॉ. सलीम खान ने पढ़ा कि अमीर ए शहर के ये फैसले हैं, हमें मुजरिम बनाया जा रहा है। हाफिज महफूजुर रहमान माहिर ने पढ़ा कि मेरे घर पर आ गया रंजो अलम का काफिला, मुंतजिर बैठा था। कब से मुस्कुराने के लिए। देकर जमाल शम्मा को अल्लाह ने जफर पैदा निसार होने को परवाना कर दिया। रागिब अली जहर आदि ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। संस्था के संरक्षक अनवार उल हक शादां ने सभी कवियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed