फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hastinapur sanctury me

हस्तिनापुर सेंक्चुरी में दहाड़ रहे सात तेंदुए

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
hastinapur sanctury me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 वाइल्ड लाइफ और वन विभाग के लिए अच्छी खबर है कि तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। जंगल में आसानी से मिल रहे तेंदुओं के फुट प्रिंट बता रहे हैं कि शर्मीले स्वभाव का यह जानवर अपनी संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। घनघोर जंगल से लेकर आबादी के आसपास दहाड़ रहा है। दिक्कत तब होती है जब शिकार की तलाश या भटकाव में यह शहर में दाखिल हो जाता है। करीब तीन महीने पहले शहर में आए तेंदुए से जो दहशत फैली, उसे लेकर वन विभाग होमवर्क कर रहा है।
विज्ञापन

हाल में वन विभाग ने सेंक्चुरी के हस्तिनापुर क्षेत्र में तेंदुओं की गिनती कराई। वन विभाग की टीम ने सात तरह के अलग-अलग फुट प्रिंट कलेक्ट किए। यह गिनती सीमित क्षेत्र में थी। इसलिए संख्या इससे अधिक होने का अनुमान है। फुट प्रिंट के साइज से तेंदुओं के बारे में पता चल रहा है। कुछ बड़े हैं तो कुछ छोटे भी हैं। इनमें नर और मादा दोनों हैं। लिहाजा ब्रीडिंग भी हो रही है।
विज्ञापन

वन संरक्षक मेरठ मंडल सुशील अवस्थी का कहना है कि हस्तिनापुर के जंगल में सात तेंदुए होने की पुष्टि हुई है। तेंदुआ खुद के बचाव में ही हमलावर होता है। यही वजह है कि वह आमतौर पर खतरनाक जानवर नहीं है। रात में अपना शिकार करता है और ओझल हो जाता है। वेस्ट यूपी में तेंदुआ घने जंगल में ही नहीं, बल्कि खेतों में भी पाया जाता है। उसकी मौजूदगी बताती है कि आबादी के आसपास के माहौल को तेंदुए ने एडोप्ट कर लिया है। पिछले दो साल में शहर में तेंदुआ आने के कई केस सामने आए हैं। लोगों का डर दूर करने के लिए वन विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा तो बन गया सम्राट
करीब तीन महीने पहले आर्मी हास्पिटल में तेंदुए घुस गया था। उसे पकड़ने में दो दिन लगे। कई लोगों को तेंदुए ने घायल कर दिया था। तेंदुए को पकड़कर कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया। उसका पंजा घायल था। अब वह पूरी तरह ठीक हो चुका है। इंसानों के संपर्क में आने की वजह से उसे हमेशा चिड़ियाघर में रखने का फैसला किया गया है। उसका नाम सम्राट रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed