Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: Rs 25,000 reward announced for 4 absconding accused in fake cigarette factory case

हस्तिनापुर: नकली सिगरेट फैक्टरी के 4 फरार आरोपियों पर 25 हजार इनाम

Tue, 03 Nov 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur: Rs 25,000 reward announced for 4 absconding accused in fake cigarette factory case
- दो महीने से पुलिस की पकड़ से दूर, एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। दूधली खादर गांव के जंगल में संचालित फर्जी सिगरेट फैक्टरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बीती तीन सितंबर को दूधली खादर गांव के समीप मखदूमपुर मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग में नामचीन कंपनी के नाम से नकली सिगरेट तैयार की जा रही थीं। विदेशी मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट बनाई जा रही थीं। तैयार सिगरेट को बाजार में आसानी से खपाया जा रहा था। आईटीसी कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज होने के बाद इस फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारते हुए फैक्टरी से करीब 10 करोड़ रुपये की आधुनिक मशीनें बरामद कीं। सिगरेट बनाने की सामग्री भी मौके से जब्त की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इन मशीनों को कंबोडिया से लाया गया था। यह मशीन हस्तिनापुर तक कैसे पहुंची, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। पुलिस ने मौके से रवि किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी और स्वाट टीम प्रभारी की भूमिका को लेकर भी जांच बैठाई गई थी। पुलिस फरार दीपक उर्फ बाबा, तरुण सहरावत, रवि पॉवर और गौरव उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब इन चारों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि फरार आरोपियों पर इनाम घोषित है और उनकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed