फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Nikay Chunav 2023 See Reservation List of Meerut Hastinapur Reserved for SC Women News in Hindi

UP Nikay Chunav 2023: हस्तिनापुर अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित, यहां देखें देहात की सीटों का हाल

Fri, 31 Mar 2023 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2023 12:25 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 Meerut Reservation List: हस्तिनापुर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यहां देखिए देहात की सीटों का हाल।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 See Reservation List of Meerut Hastinapur Reserved for SC Women News in Hindi
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारित हो गया है। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे दावेदार सक्रिय हो गए हैं। हस्तिनापुर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार भी यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए ही आरक्षित थी, जबकि पांच साल पूर्व हुए चुनाव में इस सीट को सामान्य श्रेणी में रखा गया था। अब अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित होने से पिछले कई महीनों से तैयारी में लगे दावेदारों के लिए आरक्षण सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को जारी हुई अधिसूचना के बाद नगर पंचायत सिवाल खास में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया। जिससे अभी तक सामान्य मानकर तैयारी कर रहे भावी प्रत्याशियों के प्रयासों को धक्का लगा है। नगर पंचायत सिवाल खास के लिए पहले जारी हुई अधिसूचना में अध्यक्ष पद सामान्य के लिए आरक्षित हुआ था। जिसके बाद भावी प्रत्याशी अपने प्रचार में लगे थे। बृहस्पतिवार को जारी आरक्षण की सूची के बाद भावी प्रत्याशी अब अपनी पत्नियों को चुनाव में उतारने का मन बना रहे हैं। गत योजना में भी नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित था। गुलजार अहमद की पत्नी फुरकाना नगर पंचायत सिवाल खास की अध्यक्ष थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत के दावेदारों को आरक्षण से मिलेगी संजीवनी
नगर पंचायत चुनाव को लेकर मैदान में उतरने वाले तमाम दावेदारों का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। नए सिरे से आरक्षण मिलने से कुछ दावेदारों के सपने अधूरे रह गए तो कुछ दावेदारों को संजीवनी के रूप में वहीं आरक्षण मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर पिछली बार दिसंबर माह में आई आरक्षण की सूची में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया था। लेकिन अब जारी आरक्षण की सूची में भी पूर्व की ही भांति आरक्षण निर्धारित किया गया है। यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में जो प्रत्याशी पहले जारी आरक्षण को लेकर तैयारी कर रहे थे, उन्हें इस आरक्षण से संजीवनी मिलेगी।

वहीं सामान्य आरक्षण की उम्मीद लगा रहे प्रत्याशियों के सपनों पर इस आरक्षण से पानी फिर गया है। पिछली बार नगर पंचायत चुनाव में करीब 21 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। नई मतदाता सूची के अनुसार, इस बार 22,900 मतदाता नगर पंचायत अध्यक्ष की किस्मत का फैसला करेंगे। अब चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी प्रत्याशी अब अपने दांवपेंच के साथ मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,नलकूप के कुएं में मिला महिला का शव

किठौर महिला और शाहजहांपुर अनारक्षित
जारी नगर पंचायत चुनाव आरक्षण की अधिसूचना में किठौर महिला सीट और शाहजहांपुर नगर पंचायत में अनारक्षित की गई है। जिससे चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि पिछली बार किठौर को अनारिक्षत किया गया था, लेकिन इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई है। किठौर पिछले चुनाव में भी महिला के लिए आरक्षित की गई थी, जिसमें राज्यसभा सांसद मुनकाद अली की पुत्रवधू नाहिदा सलमान चेयरपर्सन थी। वहीं, पिछली बार शाहजहांपुर में महिला के लिए सीट आरक्षित थी, जिसकी चेयरपर्सन राना खान थी। लेकिन इस बार अनारक्षित कर दिया गया है।

फलावदा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
इस बार नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जबकि पूर्व में इस सीट को सामान्य में रखा गया था। हालांकि इससे पूर्व भी नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग के खाते में ही रही है, जिस पर पांच साल अब्दुस समद चेयरमैनी रहे। इस बार नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग में होने के चलते भावी प्रत्याशियों के अरमान धरे के धरे रह गए। इस बार सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से काफी लोगों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित, अब ओलावृष्टि के आसार

मवाना में अनारक्षित रहेगा अध्यक्ष पद
नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की जारी की गई सूची में मवाना नगर पालिका का अध्यक्ष पद पहले भी अनारक्षित था। अब जारी की गई सूची में भी अनारक्षित है।

जारी की गई आरक्षण की सूची में नगर पालिका अध्यक्ष पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रत्याशियों ने फिर से चुनाव के लिए कमर कस ली है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा, पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया पहले ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

वहीं भाजपा सहित अभी तक किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने अध्यक्ष पद को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे। उम्मीद है कि अब शीघ्र ही राजनैतिक पार्टियां भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed