फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: Excise Department recovered two hundred liters of illegal liquor in parikshitgarh Meerut

मेरठ: आबकारी विभाग ने बरादम की दो सौ लीटर अवैध शराब, तीन हजार लीटर लहन कराया नष्ट

Wed, 06 Oct 2021 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

मेरठ के  परीक्षितगढ़ क्षेत्र में आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब माफिया पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Hastinapur: Excise Department recovered two hundred liters of illegal liquor in parikshitgarh Meerut
बरामद शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप गंगा के टापू पर बनाई जा रही अवैध शराब बरामद की है। शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करते टीम ने हुए बड़े पैमाने पर लहन नष्ट कराया है। बताया गया कि दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है जबकि तीन हजार लीटर लहन नष्ट कराया गया है।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब माफिया पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पिछले कई दिनों तक हस्तिनापुर क्षेत्र में छापेमारी की गई और कई शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी जिसके बाद अब परीक्षितगढ़ क्षेत्र में आबकारी टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान श्रद्धांजलि सभा में बोले जयंत चौधरी-किसानों की हत्या कर किया बड़ा पाप
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह परीक्षितगढ़ के खानपुर गांव के समीप गंगा में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने टीम व प्रवर्तन दल मेरठ में स्टाफ के साथ गंगा को नाव से पार करते हुए उक्त स्थान पर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी की जहां पर टीम को बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने के उपकरण और अन्य वस्तुएं बरामद हुई। 


आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गंगा के टापू पर चल रही दो भट्टियों के पास लगभग तीन हजार लीटर लहन 3 बड़े प्लास्टिक के चैन एक शराब से भरी ट्यूब सहित लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। 

टीम द्वारा यहां पर रखे गए तीन लीटर लहन और दोनों भट्टियों को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे पर लगातार पिछले दिनों से अवैध शराब माफिया सक्रिय हैं अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए उनका यह अभियान लगातार चल रहा है क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed