फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Jayant Chaudhary says a big sin committed by killing the farmers in lakimpur kheri

मुजफ्फरनगर: किसान श्रद्धांजलि सभा में बोले जयंत चौधरी-किसानों की हत्या कर किया बड़ा पाप

Wed, 06 Oct 2021 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन किसान श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा कि किसानों की हत्या कर वहां बहुत बड़ा पाप किया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Jayant Chaudhary says a big sin committed by killing the farmers in lakimpur kheri
किसान श्रद्धांजलि सभा में मौजूद जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन किसान श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा को हमेशा याद किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने सभा में शामिल होकर बाबा टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन

 
सिसौली में  किसान श्रद्धांजलि सभा में जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा कि किसानों की हत्या कर वहां बहुत बड़ा पाप किया गया है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। योगी सरकार अब मंत्री के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलवा रही। योगी चुप क्यों हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कल लखनऊ पहुंचे, मगर एक शब्द भी इस संबंध में नहीं बोला। मंत्री बर्खास्त होना चाहिए, उसके बेटे की गिरफ्तारी होनी चाहिए। विपक्ष को वहां जाने से रोका जा रहा है। विपक्ष के जाने से माहौल बिगड़ेगा नहीं, हालात सुधरेंगे। विपक्ष न हो तो जनता की आवाज कौन उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर से विशेष: बाबा टिकैत की हुंकार के आगे झुक जाती थीं हुकूमतें, ये रहे महेंद्र सिंह के प्रमुख आंदोलन

जयंत ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है, मगर ऐसा नहीं होगा। किसान पूरी शक्ति के साथ आंदोलन में डटे रहेंगे, जब तक मांग पूरी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। 

जयंत चौधरी ने यहां बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी और बाद में पेंशन मिलनी चाहिए। अपने चुनावी एजेंडे में वे खिलाड़ियों और युवाओं को विशेष स्थान देंगे। इस दौरान खाप चौधरियों ने जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी सिसौली पहुंचकर बाबा टिकैत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वहीं मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज हवन-पूजन के साथ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया। किसान यहां नए कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed