फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hashmat's name is final for BSP's mayoral candidate

Meerut News: बसपा से महापौर प्रत्याशी के लिए हशमत का नाम फाइनल

Sun, 23 Apr 2023 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Hashmat's name is final for BSP's mayoral candidate
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने निगम महापौर प्रत्याशी के बाद शनिवार को दो नगर पालिका, 11 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और निगम के 90 में से 43 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक को मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला, प्रशांत गौतम, जिलाध्यक्ष मोहित आनंद, शाहजहां सैफी और प्रवेश जाटव ने पार्टी का सिंबल दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायतों में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि मवाना नगर पालिका से इमरान इलाही, सरधना से मेहरूनिशा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत दौराला से अध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार, फलावदा से राजू सैनी, किठौर से नाविद चौहान, खरखौदा से मनीष त्यागी, शाहजहांपुर से तबारूकउल्लाह, हस्तिनापुर से संतोष देवी, बहसूमा से विनोद कुमार, किला परीक्षितगढ़ से गुलवीर सिंह, सिवालखास से अकबरी, खिवाई से रंगीला और करनावल से ऋषिपाल को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है। इनके अलावा बाकी की सूची आज जारी हो सकती है।
विज्ञापन


43 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी
वार्ड इलाका प्रत्याशी का नाम
2 मलियाना दीपक
3 भगवतपुरा रोहताश कर्दम
5 शिवलोकपुरी नन्हें
6 मोहकमपुर प्रशांत कसाना
7 सोफीपुर नरेश सैनी
8 लिसाड़ी प्रवीण पाल
9 कासमपुर बबली
10 कांशी लोकेश सागर
12 शोभापुर मनोज पाल
13 जयभीमनगर विशाल प्रजापति
14 जागृति विहार सरिता देवी
15 मुलताननगर पायल आरती
16 अजंता कालोनी आरती सागर
17 अब्दुल्लापुर रतन पाल
18 सरायकाजी अशोक कुमार
19 दायमपुर ललित गुर्जर
20 कसेरूखेड़ा संगीता सैनी
21 तुलसी कालोनी नवीन कुमारी
22 गोलाबढ़ मदनपाल
24 कसेरू बक्सर संजीव कुमार
25 फाजलपुर मोनिका
27 पल्लवपुरम फेस वन प्रदीप कुमार
28 रिठानी राहुल कुमार
30 मोदीपुरम कुलदीप
31 शताब्दीनगर उत्करण
34 शिवशक्ति नगर अश्वनी
35 मेवला अशोक शर्मा,
36 जाहिदपुर आशीष कुमार
37 गंगानगर पायल कसाना
38 खड़ौली शशि
41 नंगलातासी प्रमिला देवी
44 मोहनपुरी सुभाष सैनी
45 जागृति विहार नीरज तोमर
55 फतेहउल्लापुर शाहजहां अलवी
61 शास्त्रीनगर आशीष कुमार
65 खेरनगर शमा परवीन
73 मंजूर नगर अखलाक सैफी
74 पूर्वा फैय्याजअली समरीन
75 समर गार्डन सलमा
80 करीम नगर शारजहां
85 जाकिर कालोनी सलीम कस्सार
88 श्यामनगर नाजमा
90 फिरोज नगर गुलिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed