फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hasanpur Warriors and Sardhana Strikers won their matches.

Meerut News: हसनपुर वॉरियर और सरधना स्ट्राइकर ने जीते मैच

Sat, 29 Aug 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Hasanpur Warriors and Sardhana Strikers won their matches.
मेरठ। गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट में चल रहे स्कूल फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर 14 वर्ग में मैच हुए। इसमें हसनपुर वॉरियर और सरधना स्ट्राइकर की टीम ने मैच जीते।
विज्ञापन

खरखौदा पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें दीपांशु ने 40, यश ने 38, शौर्य ने 32 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरधना स्ट्राइकर की टीम ने 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शाकिब ने 50 रन बनाए। दूसरे मैच में माछरा सनराइजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें विवेक ने 40, ओम ने 37, शहज ने 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर वॉरियर की टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर 4 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से जैद ने 38, अभिजीत ने 37, उमंग ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को अंडर 17 में लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed