{"_id":"6ab1469a36d46e129c0994a9","slug":"hasanpur-kalan-defeated-lalpur-to-secure-a-spot-in-the-second-round-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108783-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हसनपुर कलां ने लालपुर को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हसनपुर कलां ने लालपुर को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। अंत्योदय फाउंडेशन के तत्वावधान में चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हसनपुर कलां और लालपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में हसनपुर कलां की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लालपुर की टीम को हराकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के लिए अपनी जगह पक्की की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हसनपुर कलां की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालपुर की टीम ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया। निर्धारित 10 ओवर में टीम 8 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। मैच अंपायरिंग की जिम्मेदारी गौरव कुमार और चावला ने निभाई। दोनों अंपायरों ने पूरे मुकाबले के दौरान निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजक आर्यन त्यागी ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। व्यवस्था बनाने में अंकुर त्यागी, अभय, कुणाल, अंशुल कुमार आदि का सहयोग रहा।