फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana won in basketball, and the MP team won in volleyball.

Meerut News: बास्केटबाल में हरियाणा और वालीबॉल में एमपी की टीम जीती

Fri, 02 Oct 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana won in basketball, and the MP team won in volleyball.
- ईपीएफओ की ओर से आईआईएमटी में हुई खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अंकुर पी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रति कुलाधिपति मयंक अग्रवाल ने किया। बास्केटबाल में हरियाणा और वालीबाल में एमपी की टीम जीती।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल एवं वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इसमें ईपीएफओ के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को हुए बास्केटबाल मुकाबले में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47-32 के स्कोर से उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में दिल्ली एवं मध्य प्रदेश की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने दोनों सेट में दिल्ली को 25-14, 25-14 के स्कोर से पराजित किया। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ईपीएफओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आयोजन अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय महेश सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त राजकुमार सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त रोहित मलिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed