फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harra teacher Pratibha Rani honored for educational innovation.

Meerut News: शैक्षिक नवाचार के लिए हर्रा की शिक्षिका प्रतिभा रानी को मिला सम्मान

Mon, 14 Sep 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Harra teacher Pratibha Rani honored for educational innovation.
सरूरपुर। शिक्षिका प्रतिभा रानी को सम्मानित करते अतिथि। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका प्रतिभा रानी भारती को शाहजहांपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में सम्मानित किया गया।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद यह दूसरा बड़ा सम्मान है। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आईसीटी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेशभर के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों ने तकनीक के जरिए पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने से जुड़े अपने नवाचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, ददरौल विधायक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। समारोह में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभा रानी भारती को पुष्पगुच्छ, माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतिभा रानी एसोसिएशन में मेरठ जिले की महामंत्री भी हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने आयोजकों और अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed