फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hariyana and panjab's sooters lead

हरियाणा ओर पंजाब के शूटरों का दबदबा

Tue, 26 Nov 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
hariyana and panjab's sooters lead
कंकरखेड़ा/मेरठ।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित वास राइफल क्लब में चल रही इंडियन शूटिंग लीग प्रतियोगिता 2019 के तीसरे दिन सोमवार को हरियाणा और पंजाब के शूटरों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में मेरठ, बागपत, बड़ौत, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, गुड़गांव, फरीदाबाद, शामली, चंडीगढ़, पटियाला, होशियारपुर के करीब 200 शूटरों ने प्रतिभाग किया।
बड़ौत निवासी सचिन सैनी ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल में 559/600 स्कोर किया। मेरठ निवासी आदिल खान ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल में 573/600 स्कोर किया, मोनू कुमार ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल में 578/600 स्कोर किया। ज्योत्सना ने आईएसएसएफ एयर राइफल में 580/600 स्कोर किया, शगुन चौधरी ने एनआर पिस्टल में 373/400 स्कोर किया। मोहित कुमार ने एनआर पिस्टल में 371/400 स्कोर किया, आर्यन पवार ने एनआर लिटिल में 184/200 स्कोर किया। वहीं शुभान मलिक, अर्जुन, सत्यजीत, रक्षित, सुष्मिता आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सौरभ चौधरी के कोच अमित शोहरण व भारत गन हाउस के निर्देशक पुनीत त्यागी रहे। अतिथियों का आयोजक विवेक आत्रे शर्मा और अंकित गुप्ता व दीपक तोमर और ललित सिरोही ने सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मूक बधिर स्कूल के निशानेबाज भी पहुंचे
प्रतियोगिता में मेरठ कैंट स्थित मूक बधिर स्कूल के पांच निशानेबाजों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें आफताब, राजन, अंकुश, सना और वैशाली हैं। प्रतियोगिता में आज कोच मनोवर मंसूरी, नदीम मंसूरी, जोनी चौधरी, अभिषेक पुंडीर, बिट्टू खान, रहीशुद्दीन, अजय यादव, जसबीर चौधरी, महबूब पठान, मोहित, विपिन राणा, नीतू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed