{"_id":"6a4ba9edf009f7b7c00b0672","slug":"harit-pradesh-premier-league-showed-mettle-in-the-trials-meerut-news-c-72-1-mct1009-155768-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरित प्रदेश प्रीमियर लीग : ट्रायल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित प्रदेश प्रीमियर लीग : ट्रायल में दिखाया दम
Mon, 06 Jul 2026 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
हनी किक्रेट एकेडमी में हुए ट्रायल में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, 10 टीमें बनेंगी
प्रदेश के 25 शहरों में होंगे ट्रायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही हरित प्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग आयोजकों की ओर से पहले ट्रायल सोमवार को गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में किए गए। इस दौरान मेरठ, बागपत, बिजनौर समेत कई जिलों से आए क्रिकेटरों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
लीग के अध्यक्ष केशव ने बताया कि क्रिकेट के प्रति बढ़ते क्रेज को देखकर टेनिस बॉल किक्रेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके ट्रायल की शुरुआत सोमवार को मेरठ से की गई। प्रदेश के 25 शहरों में ट्रायल लिए जाएंगे और 10 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सोमवार को ट्रायल देने आए खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, कीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ के ही तेज गेंदबाज समिति ने अपनी गेंद की स्पीड से सभी को चौंका दिया। संचालक शांतनु ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन कर 10 टीम बनाई जाएंगी। इस मौके पर हनी क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक सिद्धू, सूरजभान सिंह, कृष्णा, प्रतीक, विशाल, आशु, इमरान, प्रिंस, जावेद आदि मौजूद रहे।