फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hard work and discipline are essential for success.

Meerut News: सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी

Fri, 25 Sep 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Hard work and discipline are essential for success.
सरधना। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एडीआईओएस महेश बाबू ने शुक्रवार को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज स
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में एडीएम और एडीआईओएस ने किया विद्यार्थियों से संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एडीआईओएस महेश बाबू ने शुक्रवार को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं के साथ परिवार, गांव और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एडीआईओएस महेश बाबू ने विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षण व्यवस्था और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने अधिकारियों को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed